SpiritualTop NewsUttar Pradesh

जन्माष्टमी पर लखनऊ के इस्कॉन मंदिर में गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे

लखनऊ। वैसे तो कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों को मथुरा और वृंदावन के मंदिरों की याद आती है, लेकिन लखनऊ में प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर के बनने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी में रहने वाली जनता को भगवान श्री कृष्ण के भव्य जन्म का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला।

भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्म पर दूर-दूर से भक्त कन्हैया लाल के दर्शन और महाअभिषेक करने पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों व अन्य नेताओं ने भी भगवान श्रीकृष्ण का आर्शीवाद लिया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान इस्कॉन मंदिर के मुख्य परिसर में सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। रात के 12 बजते ही नन्दलाल को छप्पन भोग लगाया गया। इससे बाद पौने एक बने कन्हैया जी की महाआरती की गई। भक्तों ने कृष्ण जन्मोत्सव के बाद नन्दलाल और राधारानी के दर्शन किए और इसके बाद मिलकर महाप्रसाद का आनंद भी लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH