Uttar Pradesh

युवक ने पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों से संबंध बनाने को किया मजबूर

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक शख्स ने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। पहले तो उसने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इन सबसे आजिज आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पांच महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति अपने दोस्तों को खुश करने की फरमाइश करने लगा। कुछ महीने तक वह इस फरमाइश को टालती रही लेकिन बाद में बात हद से आगे बढ़ गई। महिला ने कहा है कि पति ने चोरी छुपे उसके अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया। इसके बाद लगातार उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

महिला ने कहा कि पति अक्सर मोबाइल में वीडियो देखते हुए संबंध बनाने की मांग करता था। मना करने पर वह काफी प्रताड़ना देता था। यही नहीं हद तो तब हो गई जब उसने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मुझपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH