International

इस देश के राष्ट्रपति का बयान- जहां खूबसूरत महिलाएं होंगी, रेप होते रहेंगे

मनीला। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते एक बार फिर एक विवादित बयान देकर खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया में खूबसूरत महिलाएं हैं रेप होते रहेंगे। उनके इस बयान की देश में काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

मांदुऐ शहर में बोलते हुए दुतेर्ते ने कहा, ‘वो लोग कहते हैं कि दावाओ में रेप की बहुत सारी घटनाएं होती रही हैं। जब वहां पर इतनी खूबसूरत महिलाएं होंगी तो रेप तो होंगे हीं। शहर में खूबसूरत महिलाएं हैं तो और अधिक रेप केस होंगे।’

हालांकि बाद में दुतेर्ते के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने मजाक किया था। मुझे नहीं लगता कि उनके बयानों को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी जानी चाहिए। हालांकि दुष्कर्म की घटनाओं पर मजाक करना सही नहीं है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब दुतेर्ते ने ऐसा बयान दिया हो। वह इसके पहले भी अपने बयानों के कारण सुखियाँ बटोर चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH