LifestyleNationalRaksha Bandhan 2018

चार साल बाद रक्षाबंधन पर बनने जा रहा ये खास संयोग, चमकेगा भाइयों का भाग्य

नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है। लड़कियों को खास तौर से इस त्यौहार का इंतजार रहता है। इस दिन लड़कियां भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। बदले में भाई उन्हें जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है।

रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 26 अगस्त यानी आज से दो दिन बाद पड़ रहा है। इस बार का रंक्षाबंधन खास होने वाला है, क्योंकि 4 साल बाद इस बार राखी के त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा।

ज्योतिषाचार्यों ने बताया है कि इस बार ऐसा संयोग बन रहा है जब रक्षाबंधन पर भद्रा का का साया नहीं होगा। भद्राकाल में कभी भी भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधी जाती है। भद्राकाल में राखी बांधने पर उसका गलत प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन के दिन राजयोग भी बन रहा है। इसके अलावा धनिष्ठा नक्षत्र भी इसी दिन लग रहा है। साथ ही इस बार पूर्णिमा में रक्षाबंधन ग्रहण से मुक्त रहेगा जिसके कारण बहनों के लिए यह पर्व बहुत सौभाग्यशाली रहेगा। राजयोग में राखी बांधने पर बहनों का सौभाग्य और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है और भाइयों का भाग्य चमकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH