BusinessNationalTop News

मुकेश अंबानी ने खोला अपना खज़ाना, केरल बाढ़ पीड़ितों को दी इतने करोड़ की मदद

नई दिल्ली। केरल में आई भयानक बाढ़ से वहां करीब 400 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 हजार करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ। केंद्र सरकार ने केरला को इस आपदा से निपटने के लिए 500 करोड़ रु दिए हैं। इसके अलावा भी कई राज्यों ने अपनी ओर से केरला को मदद दी है। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी केरला बाढ़ पीड़ितों को अपनी तरफ से मदद दी है। अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का रिलायंस फाउंडेशन भी केरला बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है।

रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान दिया है और साथ में रिलायंस रिटेल के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद की है। मंगलवार को रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपरसन नीता अंबानी का कहना है कि मौजूदा समय में केरल के लोग बड़ी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। इसे देखते हुए हम केरल में लंबी अवधि के लिए रीहैबिलिटेशन प्रोग्राम चला रहे हैं। फाउंडेशन की टीम वहां मुसीबत में फंसे लोगों की हर तरह से मदद कर रही है।

हमने वहां के लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपए की मदद की है। इसके अलावा केरला बाढ़ पीड़ितों को रिलायंस रिटेल के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद की है

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH