LifestyleRaksha Bandhan 2018Top Newsमुख्य समाचार

इन चीजों के बिना ‘रक्षाबंधन’ का त्योहार है अधूरा

हमारे देश में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भाई बहन के अतूट रिश्ते की पहचान है। रक्षाबंधन हर साल की तरह इस साल भी सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन

आप अगर इस पावन पर्व की तैयारियां कर रहे है तो इन बातो पर जरुर ध्यान दें वरना आपकी राखी अधूरी लगेगी।

पहले थाली में भाई को बांधने के लिए राखी रखें, फिर तिलक लगाने के लिए कुमकुम व अक्षत रखें। भाई के सिर पर रखने के लिए रुमाल रख लें। इसके बाद आप देसी घी का दीपक और नारियल रखें। इसके साथ ही आप अगर भाई को अपनी तरफ से कोई गिफ्ट या पैसा देना चाहें तो रख सकते हैं।

इस पावन त्योहार का जिक्र महाभारत में भी मिलता है। युद्ध से पहले श्रीकृष्ण ने राजा शिशुपाल के खिलाफ सुदर्शन चक्र उठाया था। तभी उनके हाथ में चोट लग गई और रक्त बहने लगा।

यह देख द्रोपदी ने अपनी साड़ी का पल्ला फाड़ा और उसे उनकी उंगली पर बांध दिया। बदले में श्रीकृष्ण ने द्रोपदी को भविष्य में आने वाली हर मुसीबत में रक्षा करने की कसम दी थी। ऐसी मान्यता है इस दिन से ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava