IANS News

एशियाई खेल (तैराकी) : 4 गुणा 200 रिले स्पर्धा में 7वें स्थान पर रहा भारत

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)| भारत की तैराकी टीम यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को पुरुषों की 4 गुणा 200 मीटर रिले स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन कर सातवें स्थान पर रही है। श्रीहरि नटराज, अविनाश मानी, सौरभ सांगवेकर, नील रॉय की भारतीय टीम ने हीट-1 में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में यह टीम उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाई।

भारतीय टीम ने सात मिनट 37.07 सेकेंड का समय निकाला जो स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की टीम से 31.90 सेकेंड ज्यादा था।

जापान की टीम ने सात मिनट 05.17 सेकेंड का समय निकालते हुए गेम रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की टीम जापान की टीम से 0.28 से पीछे रहे और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सिंगापुर की टीम ने सात मिनट 14.15 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता।

=>
=>
loading...