Sports

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं विनेश फोगाट

जकार्ता। विनेश फोगाट ने जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 50 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में हिस्सा लेते हुए ये कारनामा किया।  एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। स्वर्ण के लिए खेले गए मुकाबले में विनेश ने जापान की इरी युकी को 6-2 से मात दी।

सोमवार को भारत की विनेश जब अपनी बाउट में उतरीं, तो वह पैर में दर्द की समस्या से जूझ रही थीं। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। वह लगातार जापानी खिलाड़ी पर दबाव बनाए हुई थीं।

विनेश ने पहले राउंड में शुरुआत में चार अंक लिए। इसके बाद विनेश ने जापानी खिलाड़ी को मैट पर गिराया, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने शानदार डिफेंस करते हुए अपने कंधों को जमीन पर नहीं लगने दिया। पहले राउंड में विनेश 4-0 से आगे थीं।

दूसरे राउंड में विनेश ने अपने मजबूत डिफेंस से समय जाया किया। इसी बीच इरी एक अंक लेने में सफल रहीं। अंत में विनेश ने इरी को पटखनी देते हुए दो और अंक लेकर 6-2 से मुकाबला अपने नाम कर पहली बार सोने का तमगा अपने गले में डाला।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH