NationalTop Newsमुख्य समाचार

केरल: बाढ़ में घर डूबा, राहत शिविर में रचाई शादी

केरल बाढ़

दिल्ली। केरल में बाढ़ के कहर से पूरे राज्य में कोहराम मचा हुआ है। वहां अब तक बाढ़ ने 370 लोगों की जान ले ली है। इसके कारण 7,24,649 लोगों को राहत शिविरों में शरण लेना पड़ा है। इतनी बड़ी आपदा आने के बाद भी वहां के लोगों ने हार नहीं मानी है।

केरल बाढ़

इतनी कठिन स्थिति में आने के बावजूद केरल के लोगो का जीवन रुका नहीं है। ताजा मामला केरल के मलप्पुरम जिले के राहत शिविर की है जहां बाढ़ में अपना घर खो चुके युवक-युवती शादी के बंधन में बंधे।

बता दें, बाढ़ की वजह से युवती का घर डूब गया। जिसके बाद उसे अपने परिवार के साथ प्राथमिक स्कूल में बने एक राहत शिविर में जाना पड़ा।

बता दें, इस आपदा के कारण पहले परिवार ने शादी टालने का विचार किया लेकिन लोगों ने उन्हें शादी कर लेने को समझाया। जिसके बाद लड़के शाइजू और उसका परिवार भी बिना किसी आपत्ति के शादी के लिए राजी हो गया।

बाढ़ के कारण किसी तरह लड़का अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचा। उसके बाद उन दोनों ने शादी रचाई और शिविर में जितने लोग मौजूद थे वो बाराती बने।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava