मुंबई। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की हाल ही आई फिल्म ‘धड़क’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रु से भी अधिक की कमाई की। इस हिसाब से ईशान की बॉलीवुड में शुरुआत सफल मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने माजिद मजीदी की फिल्म की बियोंड द क्लाउड से की थी, लेकिन धड़क को उनकी पहली कमर्शियल हिट फिल्म माना जा रहा है।
भले ही फिल्म ने 100 करोड़ रु का कारोबार किया हो और फिल्म में ईशान की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की गई हो लेकिन इसके बाद भी ईशान के पाँव अभी जमीन पर ही हैं। दरअसल हाल ही में ईशान को मुंबई की सड़कों पर ऑटो में सफर करते हुए देखा गया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग ईशान की सादगी को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
बात दें कि ईशान शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम के ही बेटे हैं, लेकिन इनके पिता का नाम राजेश खट्टर हैं। इनके माता-पिता ने 1990 में विवाह किया, लेकिन वे 2001 में अलग हो गए थे। इसके अलावा शाहिद की पत्नी मीरा कपूर से भी ईशान के भाभी-देवर वाले अच्छे संबंध हैं।