EntertainmentRegional

शाहरुख से नहीं देखे गए केरलवासियों के आंसू, की इतने रु की मदद

मुंबई। कुदरत ने केरल में ऐसा कहर बरपाया कि पूरा राज्य त्राहिमाम कर उठा। केरल में आई बाढ़ से 350 से ज्यादा लोग मारे गए हैं जबकि हजारों करोड़ रु की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोगों को कपड़ों और खाद्य आपूर्ति की सख्त जरूरत है। हर ओर से केरल की मदद के लिए लोग हाथ बढ़ा रहे हैं। अब बॉलीवुड के किंग खान भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

शाहरूख की मीर फाउंडेशन हमेशा से ही जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आती रही है। इस बार भी शाहरूख की इस नोन प्रोफिट वेलफेयर ओर्गेनाइजेशन ने केरला बाढ़ पीड़ितों के लिए 21 लाख रुपए का दान दिया है।

शाहरूख ने हाल ही में अपने फैंस और करीबियों से भी सोशल मीडिया के जरिए केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की थी। खबरों की मानें तो शाहरूख के अलावा रितिक रोशन, सोनाली बेंद्रे, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन और अनुष्का शर्मा ने भी अपनी तरफ से मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि शाहरुख बड़े दिलवाले इंसान है। शाहरुख ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो किसी की मदद करने में किसी से पीछे नहीं हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH