Entertainment

22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहा बॉलीवुड का ये एक्टर..

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है। खबर है कि दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रियंका और निक की शादी तो अक्टूबर में होगी लेकिन खबर है कि बॉलीवुड का एक कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। ये कपल और कोई नही पर सलमान खान के भाई अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड है।

 

अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को काफी समय से डेट कर रहे हैं। अरबाज़ जहां 51 साल के हैं तो वहीँ जार्जिया 29 साल की हैं। इस हिसाब से जार्जिया, अरबाज़ से 22 साल छोटी हैं। अरबाज और जॉर्जिया को अक्सर फिल्मी पार्टियों और साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। अभी दोनों अरबाज की एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा के साथ पार्टी करते भी नजर आए थे।

सूत्रों के मुताबिक, अरबाज के घरवाले अभी इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं फिर भी अरबाज़ जॉर्जिया से शादी करने का मन बना चुके हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक 2016 में हुआ था। ऐसा माना जा रहा था कि अरबाज के असफल बॉलीवुड कैरियर के कारण उनसे मलाइका अरोड़ा अलग हुई है। इसके अलावा आईपीएल के दौरान भी कुछ विवाद में अरबाज का नाम शामिल था। इन सब के चलते मलाइका ने अरबाज से तलाक ले लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH