RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

आगरा: “सिद्धू का गला काटने वालें को 5 लाख का इनाम”

सिद्धू

दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पकिस्तान क्या गए पुरे देश में बवाल मच गया है। ताजा मामला आगरा का है जहां बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय जाट ने सिद्धू और उनसे गले मिलने वाले पाकिस्तानी कर्नल का सिर काटकर लाने वाले को 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया है।

सिद्धू

बता दें, संजय जाट ने एक वीडियो वायरल कर उसमें नवजोत सिंह सिद्धू और उनसे गले मिलने वाले कर्नल का सर लाने पर 5 लाख का नाम रखा है।

उन्होंने वायरल वीडियो में सिद्धू के लिए गंदे गंदे शब्दों का भी प्रयोग किया है। इस घटना के बाद हिन्दूवादी संगठन के नेता भी भड़क गए हैं। इस मामले में पूरे देश में उनका विरोध किया जा रहा है।

कार्यकर्ता सिद्धू का पुतला दहन भी कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान से लौटे सिद्धू ने उनके लिए हो रही सभी आलोचनाओं पर सफाई दी है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava