मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को खुलेआम किस कर फेमस हुए अमेरिकी सिनेमा और टीवी के जाने माने एक्टर रिचर्ड गेरे एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। रिचर्ड 68 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। ख़बरों के मुताबिक़, रिचर्ड की 35 वर्षीय पत्नी एलेजेंड्रा सिल्वा प्रेग्नेट हैं और जल्द ही एक बच्चे की मां बनने वाले हैं।
रिचर्ड और एलेजेंड्रा के रिलेशनशिप की खबरें जून 2015 में पहली बार सामने आई थीं। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अप्रैल 2018 में शादी कर ली थी।
आपको बता दें कि रिचर्ड गेरे भारत में उस समय सुर्ख़ियों में आए थे जब उन्होंने जबरदस्ती शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था। इसकी खूब चर्चा हुई थी साथ ही काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। बाद में गेरे को शिल्पा से माफी भी मांगनी पड़ी थी। इतना ही नहीं उनके खिलाफ कोर्ट में केस भी हो गया था।