RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

बकरीद पर योगी के ‘फरमान’ से नाराज हो सकता है मुस्लिम समाज

योगी आदित्यनाथ

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने द्वारा लिए गए फैसलों से हमेसा सुर्खियां बटोरती है। जब सरकार शुरू में आई तो उन्होंने पहले अवैध बूचड़ खानों पर ताला लगवाया।

अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बकरीद और सावन को मद्दे नज़र प्रदेश में कोई अराजक स्थिति पैदा ना हो इसलिए प्रदेश के संवेदनशील जिलों में प्रशासन को कड़े  निर्देश दिए गए है।  इसके साथ ही  बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं या गोवंशी पशुओं की कुर्बानी को रोका जाए।

 

बता दें, 22 अगस्त को मुस्लिम समाज में बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसमे बकरों और अन्य कई जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। सभी जिलों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले से ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रखने के साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाए। योगी ने यह भी स्पष्ट कहा कि परम्परा के विपरीत किसी भी कार्य की मंजूरी न दी जाए।

गौरतलब है कि हिन्दू का पावन त्यौहार सावन भी चल रहा है और शिव भक्त कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। इसलिए दोनों त्यौहार हिन्दू मुस्लिम मिल जुल कर मनाए योगी सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रयासरत हैं।

योगी ने आगे कहा बकरीद के अवसर पर सभी जनपदों में गैर-परम्परागत रूप से खुले स्थानों पर विशेषकर मिश्रित आबादी वाले या धर्मस्थलों के निकट किसी भी प्रकार के विवाद की आशंकाओं को हर हाल में रोका जाए।

जहां विवाद की आशंका हो, वहां पर पहले से पुलिस बल की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ईद-उल अजहा के अवसर पर नमाज के समय, मन्दिरों में पूजा-अर्चना के समय सतर्कता बरती जाए।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava