EntertainmentUncategorized

जब 6 साल के बच्चे थे निक, तब ऐसी नज़र आती थीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से शनिवार को सगाई कर ली। सूत्र बता रहे हैं कि दोनों अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि उनकी शादी भारत में होगी या बाहर इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

निक और प्रियंका की सगाई में बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में निर्देशक विशाल भारद्वाज, संजय लीला भंसाली, सिद्धार्थ आनंद, परिणीति चोपड़ा, आलिय भट्ट, अनुषा दांडेकर, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। इसके अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और लेखक मुश्ताक शेख भी पार्टी में पहुंचे।

आपको बता दें कि निक अपनी मंगेतर से उम्र में 10 साल छोटे हैं। ऐसे में आज हम आपको 19 साल पहले की कुछ ऐसी तस्वीरों से रूबरु कराने जा रहे हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा कुछ इस तरह दिखती थी। गौरतलब है कि प्रियंका ने निक के लिए ही सलमान खान की ‘भारत’ छोड़ दी। खबर है कि प्रियंका जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH