EntertainmentInternational

प्रियंका के अलावा भारत की इस खास चीज़ के दीवाने हैं निक, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से शनिवार को मुंबई में सगाई कर ली। इस सगाई पार्टी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में निर्देशक विशाल भारद्वाज, संजय लीला भंसाली, सिद्धार्थ आनंद, परिणीति चोपड़ा, आलिय भट्ट, अनुषा दांडेकर, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने शिरकत की। इसके अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और लेखक मुश्ताक शेख भी पार्टी में पहुंचे।

वैसे हम यहां अपको प्रियंका की नहीं बल्कि निक की कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। निक जोनस अमरीकी सिंगर और एक्टर हैं। अभी तक तो आप यही जानते होंगे कि निक को भारत में केवल प्रियंका ही पसंद हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका के अलावा निक को भारत की एक चीज़ और पसंद आ गई है जिसके बिना वह एक दिन भी नहीं रह सकते।

दरअसल हम बटर चिकन की बात कर रहे हैं। खबरों की मानें तो निक को बटर चिकन भा गया है। निक भारत में हर दिन बटर चकन का लुत्फ़ ले रहे हैं। आ रही खबरों के मुताबिक, प्रियंका भी ये सुनिश्चित करना नहीं भूलती हैं कि निक जब तक भारत में हैं, तब तक उनके फूड में बटर चिकन की कमी न रह जाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH