Odd & WeirdRegional

नाराज़ गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए लड़के ने पूरे शहर में लगवा दिए ‘आई एम सॉरी’ के बैनर

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से नाराज हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अजीब क्या है। तो हम आपको बता दें कि अजीब इसमें नहीं, गर्लफ्रेंड की नाराजगी के बाद बॉयफ्रेंड ने उसे मनाने के लिए जो किया वो अजीब है।

उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए शहर भर में 300 से अधिक बैनर और होर्डिंग लगा दिए। जिसमें उसने आई एम सॉरी लिखा हुआ था। इस बैनर में लड़की का नाम और उसके बगल में एक दिल भी बना हुआ था। इलाके में इतनी ज्यादा संख्या में लगे बैनर और होर्डिंग्स देखकर लोग हैरान थे। किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी।

अब पुलिस ने पिंपरी चिंचवड नगर निगम से सम्पर्क करके होर्डिंग लगाने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। अवैध होर्डिंग और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले नगर निगम ही देखता है। वकड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कल होर्डिंग के बारे में सूचना मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘हम उस व्यक्ति के मित्र विलास शिंदे तक पहुंचे जिसने खेदकर की फ्लेक्स होर्डिंग के मुद्रण में मदद की थी। विलास ने पुलिस को बताया कि केहदकर जोकि उसका दोस्त है, उसकी गर्लफ्रेंड उससे नाराज हो गई थी। अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए ही उसने ये सब किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH