Entertainment

एक घंटे में इतना कमा लेते हैं निक जोनस, जानें कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं प्रियंका के होने वाले पति

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई कर ली है। सगाई का पूरा कार्यक्रम प्रियंका चोपड़ा के मुंबई स्थित घर पर हुआ। सगाई की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है । प्रियंका ने अपनी सगाई पर पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है। वहीं निक व्हाइट कलर के पायजामा-कुर्ता पहने नजर आए। फिलहाल अब लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि दोनों कमाते कितना है। अगर आपके मन में भी ये जानने की उत्सुकता है तो हम आपकी उत्सुकता दूर किए देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल एक्टिंग और प्रोडक्शन और विज्ञापनों से कमाई करती हैं। दूसरी तरफ निक जोनास एक्टिंग, सिंगिंग और लाइव शोज से पैसे कमाते हैं। 2017 के आखिर में Forbes पत्रिका ने दोनों की कमाई के आंकड़े जारी किए थे। इसके अनुसार प्रियंका की एक साल की कमाई करीब 64 करोड़ रुपए है। वहीं निक जोनास की सालाना कमाई 171 करोड़ रुपए है। इतना हे इन्ही निक के पास आलिशान कारों का कलेक्शन और कई महंगे बंगले भी हैं।

इस तरह से निक की दौलत प्रियंका चोपड़ा से करीब दुगुने से भी ज्यादा है। अगर रिपोर्टस पर भरोसा किया जाए तो निक एक लाइव शो करने के 2 करोड़ रुपए लेते हैं। निक साल 2009 में बेस्ट फेशन आइकन रह चुकें हैं। इसके अलावा निक 2010 में यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द इयर रह चुके हैं

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH