InternationalNationalTop News

अटल जी के बाद इस महान शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा..

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख एवं नोबल पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोफी अन्नान फाउंडेशन ने उनके निधन की घोषणा की। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोफी अन्नान के निधन पर दुःख प्रकट किया। कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के ट्विटर खाते पर लिखा, “संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।”

उन्होंने कहा, “उनके परिवार तथा संयुक्त राष्ट्र समुदाय के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।” शनिवार को स्विट्जरलैंड में अन्नान का निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके परिवार ने कहा, “अन्नान परिवार और कोफी अन्नान फाउंडेशन को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कुछ समय बीमार रहने के बाद 18 अगस्त को हमसे विदा हो गए।”

अन्नान दुनिया का सर्वोच्च राजनयिक पद संभालने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी व्यक्ति थे, जिन्होंने इस पद पर 1997 से 2006 तक दो कार्यकाल पूरे किए। इसके बाद उन्होंने सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने यहां संघर्ष का शांतिपूर्ण हल निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH