Entertainment

प्रियंका की सगाई वाली अंगूठी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे अच्छे-अच्छों के होश…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने मुंबई वाले घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी है जिसमें प्रियंका और निक अपनी सगाई का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। प्रियंका के इस घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जा चुका है। रंग बिरंगी लाइट्स के साथ महंगे फूलों से प्रियंका के बंगले को सजाया गया है। प्रियंका के घर का वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है।

इस फंक्शन में प्रियंका और निक एक-दूसरे को सगाई की रिंग भी पहनाएंगे। इस फंक्शन के लिए निक जोनस गुरुवार को ही अपने परिवार वालों के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं। अगर सगाई प्रियंका चोपड़ा ही हो तो जाहिर सी बात है कि उनकी सगाई वाली रिंग भी काफी महंगी होगी। आप ज्यादा सोचें इससे पहले ही आपको बता देते हैं प्रियंका की सगाई वाले रिंग की कीमत 2 करोड़ रु से भी ज्यादा है जो अच्छे-अच्छे के होश उड़ाने के लिए काफी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्टी थीम का कलर सफेद और गोल्ड होगा! खबर ये भी आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा पार्टी में भारतीय पोशाक में नजर आएंगी। वहीं अगर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा की बात की जाए तो वे मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई ड्रेस पहन सकती हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका की सगाई में कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH