NationalTop Newsमुख्य समाचार

किस बीमारी से जूझ रहे थे अटल, कैसे गुजरते थे उनके दिन?

अटल बिहारी वाजपेयी

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं है। राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनकी बेटी नमिता ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

अटल बिहारी वाजपेयी

93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले काफी समय से खराब थी। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में रखा गया था। जहां गुरुवार की शाम पांच बजकर पांच मिनट पर उनका निधन हो गया। आइए आपको बताते है कैसे उनका जीवन पिछले कुछ समय से व्यतीत होता था।

बता दें, वे डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे, वो 2009 से व्हीलचेयर पर थे। बीमारी के कारण वे बहुत कम बोलते थे लेकिन चेहरे के हावभाव और आंखों से पता लग जाता था कि उन्होंने पहचान लिया है।

कुछ पढ़-लिख नहीं पाते थे, लेकिन टीवी बहुत देखते थे। खासकर पुरानी फ़िल्में और पुराने गाने तो उन्हें बहुत पसंद थे। डॉक्टरों का एक दल चौबीस घंटे उनकी सेहत की देखभाल करता था। हर रोज उन्हें देखने के लिए चार फ़िज़ियोथेरेपिस्ट आते थे।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava