RegionalUttar Pradeshमुख्य समाचार

मेरठ: मनचलें युवक से परेशान होकर छात्रा ने खुद को लगाई आग

मेरठ

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस समय हडकंप मच गया जब एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। परिवार वालों का कहना है की छात्रा को शहर का एक सरफिरा आशिक बहुत दिनों से परेशान कर रहा था। उससे प्यार करने का दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। लड़की को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

ताजा मामला मेरठ के सरधना क्षेत्र का है। छात्रा सरधना क्षेत्र के प्राईवेट स्कूल में पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि जब वो ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। आरोप है कि युवकों ने उसे मोबाइल भी दिया और धमकी दी कि यदि वो उनसे बात नहीं करेगी तो उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को भी दी।

वहीं लड़के के परिजनों ने उल्टा आरोप लड़की पर ही लगाना शुरु कर दिया। अपनी बेइज्जती महसूस कर छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। फिलहाल पीड़िता को इलाज मेरठ मेडिकल में चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता या उसके परिजनों ने इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। बताया कि आग के कारण लड़की 20 से 25 प्रतिशत जली है, मुकदमा लिख लिया गया है और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava