NationalTop Newsमुख्य समाचार

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि

अटल बिहारी वाजपेयी

नई दिल्ली।  पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गए। राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनकी बेटी नमिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। अटल जी को मुखाग्नि देते ही नमिता के साथ-साथ वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।

अंतिम संस्कार प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपाध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा कई पक्ष-विपक्ष के मंत्री और सांसद उपस्थित थे।

इसके अलावा अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति, नेपाल के विदेश मंत्री, श्रीलंका के विदेश मंत्री, भूटान के राजा और बांग्लादेश के विदेश मंत्री भी अटल जी की अंतिम यात्रा के साक्षी बने।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी का कल निधन हो गया था।

 

=>
=>
loading...
Manish Srivastava