NationalTop Newsमुख्य समाचार

क्यों अटल ने कहा था? ‘भाजपा चुनाव में कुकुरमुत्ते की तरह उगने वाली पार्टी नहीं है’

अटल जी

नई दिल्ली।  पूरा देश इस समय शोक की लहर में डूबा है। । देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। जहां वो फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखें गए थे।

अटल बिहारी वाजपेयी

चुनावी हार से निराश कार्यकर्ताओं से अटल जी ने कहा था कि, ”भारतीय जनती पार्टी चुनाव में कुकुरमुत्ते की तरह उगने वाली पार्टी नहीं है। ये 365 दिन चलने वाली पार्टी है।

हमारी पृष्ठभूमि खुद को तपा कर राष्ट्रसेवा करने वालों की रही है, मानव सेवा करने वालों की रही है। इस सेवा में लोभ और सत्ता मीलों पीछे है। हमारा इतिहास रहा है कि हमने कभी सत्ता के लिए राजनीति नहीं की या कभी ईनाम के लिए कार्य नहीं किए। हम सर्वस्व आहुति देने वालों में से हैं।

इस जन्म में ये प्रण लेने वालों में से हैं कि अगला जन्म भी मातृभूमि के ही नाम रहेगा। देश सेवा में सौदेबाज़ी नहीं होती और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस बात से परिचित है।

हम असफल हो सकते हैं, पराजित नहीं क्योंकि जिसके साथ राम हैं वो कभी पराजित नहीं हो सकता। हाँ, क्षणिक विफलता से सामना ज़रूर हो सकता है पर अंतिम विजय के नसीबदार हम हीं होंगे। मन, आत्मा और जिह्वा इन सब की शुद्धि से हमें युद्ध लड़ना है, कर्म करना है औऱ फिर विजय का आनंद लेना है।”

इतनी बेबाक तरीके से बात सिर्फ अटल जी ही कह सकते थे। आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं। हम अटल जी के निधन पर उन्हें पुनः अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सदियां बीत जाएंगी लेकिन अटल जी जैसा जननेता शायद ही कभी पैदा होगा।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava