Top NewsUttar Pradesh

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, यूपी में एक दिन की छुट्टी

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के भीम पितामह व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। अटल बिहारी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजपेयी  यूरिन इन्फेक्शन और किडनी संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे। वाजपेयी को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद पूरे देश में 7 दिन का शोक घोषित किया। वाजपेयी के निधन पर दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी झारखंड और उत्तराखंड़ में सात दिन का राष्ट्रीय शोक और एक दिन की सरकारी छुट्टी ऐलान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी ऑफिस और स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।

अटल जी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रातभर रखा जाएगा। सुबह 9 बजे पार्थिव देह भाजपा मुख्यालय ले जाई जाएगी। दोपहर 1.30 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो राजघाट तक जाएगी।

वहां महात्मा गांधी के स्मृति स्थल के नजदीक अटलजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी की अस्थियां प्रदेश की सभी नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH