RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

अगर परिवार में दरार नही होती तो आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार होती: शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह यादव

ईटावा। शिवपाल सिंह यादव  ईटावा में हुए एक कार्यक्रम में बहुत ज्यादा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के पीछे कब तक घुमुंगा। अगर हमारे  परिवार में दरार नही होती तो आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार होती।

शिवपाल सिंह यादव

मोदी सरकार पर साधा निशाना

शिवपाल सिंह यादव ने इसके बाद मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शपथ तो भाजपा के मंत्री ले लेते है लेकिन जनता जिस वादों पर उनको कुर्सी देती है।  उसे भाजपा पूरा नही  करती है, उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचारी बेईमान सरकार है।
शिवपाल सिंह यादव

हिन्दू मुस्लिम को आपस में लड़ा रही है भाजपा

शिवपाल ने कहा की भाजपा हिन्दू मुस्लिम जनता को आपस मे लड़ाकर दंगा कराने का काम करती है। उन्होंने आगे कहा जीएसटी ने गरीब जनता की रोजी रोटी छीन ली है, इस सरकार में पुलिस बिना रिश्वत लिए कोई काम नही कर रही है।  बता दें शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी से नाराज चल रहे है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की ये अनबन उत्तर प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव से शुरू हुई जो अब तक चल रही  है ।

 

=>
=>
loading...
Manish Srivastava