InternationalNationalTop News

पाकिस्तान ने इस भारतीय के साथ किया ऐसा घनौना काम, खुद पाकिस्तानी भी कर रहे थू-थू

इस्लामाबाद। अपनी नापाक हरकतों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाला हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक बार फिर सुर्खियों में है। अब उसने ऐसा काम किया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उसने अपने यहां आपातकाल स्थिति में एक भारतीय का इलाज करने से मना कर दिया। दरअसल यह पूरी घटना इंस्ताबुल से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में हुई, जिसकी रविवार को लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग करवानी पड़ी थी क्योंकि फ्लाइट में बैठे एक भारतीय यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

पाकिस्तान ने उस भारतीय मरीज का अपने यहां इलाज करने से मना कर दिया साथ ही अस्पताल में भी मरीज को भर्ती नहीं होने की इजाजत दी गई। जिसके 7 घंटे बाद जब फ्लाइट दिल्ली पहुंची तो मरीज को इलाज मिल सका। जिसके बाद दिल्ली पहुंचकर मरीज के सहयात्री ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से ट्विटर के जरिए की।

बीमार यात्री विपिन कुमार गुरूग्राम की एक कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर काम करते हैं। उनकी कंपनी ने अपने 70-80 कर्मचारियों को तीन दिन के पर्यटन टूर पर तुर्की भेजा था। तीन दिन बाद वह इस्‍तांबुल से दिल्‍ली के लिए तुर्की एयरलाइंस के विमान से रवाना हुए थे। फ्लाइट के दौरान विपिन ने रात 10 बजे के करीब वाइन पी थी। इसके बाद देर रात एक बजे उसने उलटी आने की बात कही और बेहोश होकर गिर पड़ा।

उनकी गंभीर हालत को देखते हुए विमान विमान को लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों से बात की गई। हालांकि हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसे अपने यहां एडमिट करने से इंकार दिया। इस घटना के बाद पायलट को घोषणा करनी पड़ी कि भारत से खराब रिश्‍तों के कारण पाकिस्‍तान की सरकार और इमीग्रेशन विभाग ने मरीज को इलाज देने से मना कर दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH