International

13 साल की उम्र में किया लड़की को अगवा, 15 साल तक गुफ़ा में कैद रखकर करता रहा रेप

जकार्ता। इंडोनेशिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक शख्स ने एक लड़की को 15 साल तक गुफा में कैद करके उसके साथ रेप किया। युवक ने जब लड़की को अगवा किया था तो उसकी उम्र महज 13 साल थी जबकि आरोपी शख्स 83 साल का है। गुफा के पास ही आरोपी का घर है। दिन में वह युवती को गुफा में कैद रखता था जबकि रात में उसे वह अपने घर ले आता था। फिलहाल पुलिस ने लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 15 साल पहले लड़की को उसके बॉयफ्रेंड की तस्वीर दिखाई और झांसा दिया कि लड़के की आत्मा उसके शरीर में प्रवेश कर गई है। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि पीड़िता का ब्रेनवॉश किया गया। पीड़िता वहां से भाग न सके और किसी और से मिल न सके, इसके लिए उसे लगातार डराया गया कि एक जिन उस पर लगातार नज़र रख रहा है।

पीड़िता ने बताया कि साल 2003 से ही ‘जिन अमरीन’ उसके साथ यौन संबंध बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे 15 साल तक की सजा हो सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH