EntertainmentNational

‘खिलजी’ से ज़्यादा क्रूर है रणवीर सिंह का यह ऐतिहासिक किरदार, स्टार कास्ट देख हो जाएंगे हैरान

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘पद्मावत’ में दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का पागलपन पर्दे पर उतारने के बाद रणवीर सिंह अब ऐसे मुग़ल शासक का किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसे इतिहास में सबसे बड़े खलनायक के तौर पर देखा जाता है।

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर को ‘धड़क’ के बाद फिल्ममेकर करण जौहर का एक बार फिर साथ मिला है। इस फिल्म का नाम ‘तख्त’ है। इस फिल्म की घोषणा करण ने सोशल मीडिया पर कर दी है। फिल्म को करण अपने प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में करीना और रणबीर सिंह भी नजर आने वालें है।

बॉलीवुड

इसके अलावा फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। यानी ये फिल्म स्टार्स से भरी हुई है। फिल्म की कहानी मुगलों पर आधारित होगी। जैसा कि फिल्म का नाम है इसमें तख्त को लेकर दो भाइयों के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी।

सूत्रों की माने तो रणवीर सिंह और विक्की कौशल भाइयों का रोल निभाने वाले हैं। करीना कपूर पहली बार रणवीर सिंह के साथ उनकी बहन के रोल में नजर आने वाली हैं। जबिक आलिया भट्ट रणवीर की प्रेमिका की भूमिका निभाएगी। फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की घोषणा गुरुवार को हुई।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava