Independence dayRegional

स्वतंत्रता दिवस: इस बार गांधी मैदान में निकलेंगी 14 विभागों की झांकियां

पटना। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर है। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर हर साल की तरह इस साल भी उत्साह है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित समारोह में 14 विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों की ऊंचाई 15 फीट से अधिक नहीं होगी। झांकी निकालने से पहले गांधी मैदान में एंटी सेबोटाज जांच कराई जाएगी।

इस संबंध में सोमवार को डीएम कुमार रवि ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। झंडोत्तोलन और विभिन्न विभागों द्वारा निकाले जाने वाली झांकियों की तैयारी की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि झांकी के बनावट में कुछ भी ऐसा नहीं रहे जिससे किसी व्यक्ति विशेष, समुदाय, जाति, धर्म आदि की भावना को ठेस पहुंचे।

झांकियों में स्मार्ट सिटी और विजयोत्सव की झलक दिखेगी। नगर विकास विभाग द्वारा स्मार्ट सिटी थीम पर झांकी निकाली जाएगी। कला संस्कृति विभाग द्वारा विजयोत्सव थीम पर झांकी निकाली जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH