Science & Tech.

ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे स्मार्टफोन्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। स्मार्टफोन तो आप सभी इस्तेमाल करते होंगे। हालांकि मार्केट में कोई नया धांसू फोन लांच होते ही मन करता है कि अपना पुराना फोन बेचकर वो फोन खरीद लें। लेकिन महंगा होने के चलते आप ऐसा नहीं कर पाते हैं। वैसे क्या आपको दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स के बारे में पता है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताएंगे उन पांच स्मार्टफोन्स के बारे में जो दुनियां में सबसे महंगे हैं।

1. डायमंड रोज आईफोन 4 (32GB)- इस फोन की कीमत 8 मिलियन डॉलर करीब 51 करोड़ रुपए है। इस फोन को स्टुअर्ट ह्यूजेज ने डिजाइन किया था। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें अलग अलग तरह के 53हीरे लगे हैं। फोन के बैक को रोज गोल्ड से बनाया है। वहीं फोन के होम बटन पर 7.4 कैरेट का पिंक डायमंड लगा है। इस फोन के चारो तरफ 500 हीरे लगे हैं। ये 100 कैरेट हीरे है।

2. गोल्ट विश ले मिलियन- इसकी कीमत 1.3 मिलियन डॉलर करीब 8.3 करोड़ रुपए है। यह एक हैंडमेड फोन है। इस फोन को एमानुएल ग्वुएट ने पूरी तरह से हाथ से डिजाइन किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फोन को दुनिया के सबसे महंगे फोन के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया जा चुका है। यह फोन व्हाइट गोल्ड का बना हुआ है। इसके अलावा इस पर 120 कैरेट के डायमंड लगे हैं।

3.आईफोन 3जी किंग्स बटन- इस फोन की कीमत 159.88 लाख रुपए है। इस फोन को ऑस्ट्रिया के पीटर एलॉईसन ने डिजाइन किया है। यह ऐप्पल का आईफोन 3जी है। इस फोन के चारो तरफ 138 हीरे लगे हुए हैं। इस फोन के होम बटन पर 6.6 कैरेट का हीरा लगा हुआ है। इसके चारो तरफ यलो और व्हाइट गोल्ड भी लगा हुआ है।

4. सुप्रीम गोल्ड स्ट्राइकर आईफोन 3G (32GB)- इसकी कीमत 3.2 मिलियन डॉलर करीब 20 करोड़ रुपए है। इस फोन की स्क्रीन के चारो तरफ 53 हीरे लगे हैं। इसके केस को 22 कैरेट के सोने से बनाया गया है।

 

5. फालकॉन सुपरनोवा आईफोन 6 प्लस- इस स्मार्टफोन की कीमत 110.5 मिलियन डॉलर करीब 681 करोड़ रुपए है। इस स्मार्टफोन के पीछे एक पिंक कलर का हीरा लगा है। इसकी बॉडी 18 कैरेट गोल्ड की है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH