Friendship DayLifestyle

Friendship Day: लड़कियों के पांच ऐसे फ्रेंड्स जो रहते है उनके दिल के करीब..

दोस्ती

नई दिल्ली। बात चाहे लाइफ के सीक्रेट्स शेयर करने की हो या फिर पूरे महिने की सेलेरी एक दिन उड़ाने की हर मौके के लिए लड़कियों के पास एक खास फ्रेंड लिस्ट हमेशा तैयार रहती है। बावजूद इसके आप शायद ही जानते होंगे लड़कियां कौन से 5 दोस्तों को हमेशा अपने दिल के करीब रखना पसंद करती हैं।

दोस्ती

फ्रेंड फॉरेवर

अक्सर माना जाता है दो लड़कियां आपस में कभी अच्छी दोस्त नहीं होती हैं। बावजूद इसके अगर लड़कियों को अपनी लाइफ के सीक्रेट्स शेयर करने हो या फिर ब्वॉयफ्रेंड के धोखा देन पर रोने के लिए कंधा चाहिए हो उसके पास एक खास सहेली जरूर होती है। एक ऐसी सहेली जिसके पास वो अपने दिल के सारे राज खेल सकती हो जो उसने कभी अपने मां-बाप को भी नहीं बताएं होंगे।

दोस्ती

शॉपिंग फ्रेंड

लड़कियां अपने फैशन को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। कहां कौन सी अच्छी सेल लगी हैं, लेटेस्ट फैशन कहां मिलता है उनके पास एक ऐसा दोस्त हमेशा रहता है जिसके पास ये सारी जानकारी होती है। वो जब भी शॉपिंग के लिए जाती हैं अपनी इस दोस्त को अपने साथ ले जाना बिल्कुल नहीं भुलती।

अपडेटेड फ्रेंड

लड़कियों के पास हमेशा एक दोस्त ऐसा रहता हैं जो उन्हें उनसे जुड़े सभी अपडेट टाइम-टाइम पर देता रहता है। किसका अफेयर कहां है, ऑफिस पॉलिटिक्स में नया क्या है। इन सभी बातों की जानकारी उसे होती है।

दोस्ती

मजाकिया दोस्त
लाइफ को कूल और बेलेंस रखने के लिए लड़कियां अपने ग्रुप में एक दोस्त हमेशा ऐसा रखती हैं जो उन्हें तनाव के समय पर गुदगुदा सके।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava