Friendship DayLifestyleOdd & WeirdOther News

Friendship Day: एक दिन उस रिश्ते के नाम जिसका कोई मज़हब नहीं होता, नाम है ‘दोस्ती’

नई दिल्ली। हम मां-बाप नहीं चुनते, भाई-बहन नहीं चुनते और न ही औलाद चुनते हैं। अगर चुनते हैं तो सिर्फ अपने दोस्त। दुनिया के सभी रिश्तों में अगर सबसे पाक रिश्ता कोई है तो वो है ‘दोस्ती’ का रिश्ता। इस रिश्ते को कोई रंग, मज़हब, भाषा नहीं तोड़ सकता हैं। क्या आप जानते हैं दोस्ती के इस दिन का इतिहास? हम आपको बताते हैं इस अटूट रिश्ते के पीछे का इतिहास-

1. Friendship Day की शुरुआत साल 1919 में सबसे पहले हॉलमार्क कार्ड के संस्थापक जोस हॉल ने दोस्ती मनाने का सुझाव देकर की थी।

2. 1935 में पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा की थी।

3. Friendship Day को सबसे पहले इसे अमेरिका में मनाया गया था।

4. इस अवसर पर दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड, कार्ड, गिफ्ट्स दिए जाते हैं।

5. साल 1997 में मिल्न के कार्टून किरदार विन्नी द पूह को संयुक्त राष्ट्र ने दोस्ती का अंतराष्ट्रीय दूत चुना।

6. भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, लेकिन दक्षिण अमेरिकी देशों में जुलाई महीने को काफ़ी पावन माना जाता है, इसलिए जुलाई के अंत में ही इस दिन को मनाया जाता है।

7. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी देशों में यह समय ऐसा होता है, जब दूर-दूर तक किसी पर्व-त्योहार की छुट्टी नहीं होती। साल 1958 के 30 जुलाई को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे की घोषणा की गई थी।

8. करीब 60 साल पहले 1958 में पहली बार फ्रेंडशिप डे को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई जब दक्षिण अमेरिका के कई देश खासतौर पर परागवे में फ्रेंडशिप डे मनाया गया।

9. फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन के 10वें साल के मौके पर फेमस बैंड बीटल्स ने 1967 में एक गाना रिलीज किया था- With Little Help From My Friends…. यह गाना दुनियाभर में लोगों के बीच काफी फेमस हुआ था।

10. ब्राजील, अर्जेंटीना, इक्वाडोर और उरुग्वे जैसे देशों में हर साल 20 जुलाई को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

11. बॉलीवुड में दोस्ती को काफी अहम दर्जा दिया गया है। जिस पर बेहतरीन फिल्म बनाई गई है। इनमें खास है:- ‘दोस्ती’, ‘आनंद’, ‘शोले’, ‘याराना’ और ‘दिल चाहता है’।

=>
=>
loading...