Guru Purnima 2018Spiritual

चन्द्रग्रहण के कारण दो दिन मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा

नई दिल्ली।  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर कोई अपने गुरुओं से मिलने और संपर्क साधने में जुटा है। लेकिन अगर खबरों की माने तो इस बार गुरुपूर्णिमा गुरुवार के रात 10.21 बजे से शुरू होगा, और अगले दिन यानी शुक्रवार तक चलेगा। लेकिन अगले दिन चंद्रग्रहण के कारण सूतक लगने के कारण गुरुवार को भी गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।

गुरु पूर्णिमा

28 जुलाई को समाप्त होगा सूतक

बता दें, चंद्रग्रहण का सूतक 27 जुलाई को दोपहर 2.54 बजे से शुरू होगा, जो 28 जुलाई को सूर्योदय के साथ ही समाप्त होगा। ऐसे में गुरुपूर्णिमा के चलते मंदिरों में होने वाले रात्रि जागरण, भजन संध्या व विशेष पूजा-आर्चना जैसे रात्रिकालीन कार्यक्रम गुरुवार रात में ही किए जाएंगे।

सूतक लगने से पहले तक मना सकते हैं गुरुपूर्णिमा

वहीं शुक्रवार को सूतक लगने से पहले तक लोग गुरुपूर्णिमा मना सकते हैं। क्योंकि सूतक लगते ही मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे व जलपान, भोजन बंद रहता है। शुक्रवार को रात्रिकालीन मंदिरों में होने वाला जागरण, भंडारा, पूजा-पाठ वर्जित होने के कारण के कारण गुरु पूर्णिमा एक दिन पहले भी मनाना कोई दोष नहीं माना जा सकता।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique