Guru Purnima 2018

गुरु पूर्णिमा की रात पड़ रहा सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, भूल से भी न करें ये काम

लखनऊ। 27 जुलाई 2018 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण पड़ेगा। यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इसको ब्‍लड मून के नाम से पुकारा जाएगा। यह 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। खास बात यह है कि 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा भी पड़ रही है। उसी दिन चंद्र ग्रहण पड़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले 26 जुलाई 1953 को सबसे लंबा चंद्र ग्रहण पड़ा था। इस चंद्र ग्रहण में आपको क्या करना चाहिए जिससे आपके लिए ये ग्रहण शुभ साबित हो और भूल कर भी क्या-क्या चीज़ें नहीं करनी चाहिए।

-चंद्र ग्रहण के समय किसी भी प्रकार का कोई भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए और जल के सेवन से भी बचना चाहिए।

-चंद्र ग्रहण से पहले जिस बर्तन में पानी रखते हों उसमें कुश और तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें। ऐसा करने से ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ग्रहण के बाद बर्तन का पानी बदल देना चाहिए।

-गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण के समय कुछ नकारात्मक किरणें निकलती हैं जो माता और शिशु के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती हैं।

-ग्रहण के दौरान पति-पत्नी को संबंध नहीं बनाना चाहिए। ग्रहण के समय बने संबंध से पैदा होने वाली संतान को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

-ग्रहण काल के दौरान बालों की सफाई, दांतों की सफाई इत्यादि नहीं करना चाहिए।

-ग्रहण की अवधि में भगवान की पूजा करना भी वर्जित माना गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH