Guru Purnima 2018

गुरु पूर्णिमा की रात पड़ेगा सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

लखनऊ। गुरु के प्रति अपने आदर सम्मान को व्यक्त करने के लिए आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार गुरु पूर्णिमा 27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) को है। इसी दिन सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। जो 11:54 से शुरू होकर सुबह 03.54 तक रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण किसके लिए शुभ होगा और किसके लिए अशुभ।

आत्मिक और मानसिक उन्नति के लिए यह ग्रहण बहुत ही उत्तम है। मंत्रियों, राजनीतिक लोगों, प्रशासनिक व सरकारी अधिकारियों, कथा वाचकों, ज्योतिषियों, मान्त्रिकों, अग्निहोत्रियों, पुरोहितों के साथ आध्यात्मिक और धार्मिक गुरुओं के लिए यह ग्रहण अशुभ दृष्टिगोचर हो रहा है। वहीँ, व्यापारी वर्ग खासकर सोने के व्यापारियों के लिए तो यह ग्रहण शुभ होगा लेकिन अन्य उद्योग जगत के लिए यह ग्रहण नकारात्मक फल प्रदान करेगा। फलस्वरूप उद्योगपतियों और जनता पर इसका उलटा असर स्पष्ट दिखेगा। फौज और फौजियों को ये ग्रहण कष्ट दे सकता है।

इसके अलावा छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों के भावों पर छोटा नहीं, बड़ा हथौड़ा चल सकता है। नेताओं के बयानों से निराशा से अधिक झुंझलाहट होगी। रक्षा सौदों से संबंधित कोई विवाद सिर उठा सकता है। किसी बड़े राजनीतिज्ञ, कलाकार, अभिनेता या किसी नामचीन व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है या इनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। वहीँ, सोना, ताम्बा, चावल, घी, गुड़, केसर, खनिज के व्यापारी लाभ कमाएंगे। सेब, टमाटर, चुकन्दर के किसानों को मुनाफा होगा।

राशि अनुसार जानें किसके लिए शुभ होगा ग्रहण और किसके लिए अशुभ

मकर राशि में ग्रहण होने से मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। इनके साथ मिथुन, तुला व कुंभ राशि के लोगों के लिए मामूली चुनौतियां खड़ी होंगी। मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि के लिए ग्रहण आनन्द का सबब बनेगा। वृष, कर्क, कन्या व धनु के लिए मिलाजुला रहेगा। मेष को आनन्द की प्राप्ति, वृष की प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह, मिथुन को मानसिक अंतर्द्वंद व अनिद्रा, कर्क के लिए जीवनसाथी से उलझन व लाभ, सिंह को अपार सुख, कन्या के लिए बेचैनी, तुला के लिए कष्ट, वृश्चिक के लिए भरपूर लाभ और आनंद, धनु को हानि, मकर के लिए धोखा और षड्यंत्रकारक, कुंभ को स्वास्थ्य कष्ट और मीन राशि के लोगों के लिए प्रचुर लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH