NationalSports

इन भारतीय क्रिकेटरों ने आम लड़कियों से की शादी, आखिरी नंबर सबका पसंदीदा

साभार - इंटरनेट

भारतीय क्रिकेटर जितने क्रिकेट की दुनिया में धुरंधर हैं, उससे कही ज्यादा अपनी शादीशुदा जिंदगी में वह खुशहाल हैं। हर खिलाड़ी की शादीशुदा ज़िंदगी बहुत ही अच्छी है। भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। लेकिन ऐसे भी कुछ क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने जीवन साथी के रूप में कोई बड़े घर की लड़की नहीं बल्कि एक आम लड़की को चुना और उससे शादी की। आज हम आपको ऐसे ही कुछ भारतीय क्रिकेटर्स के बारे मे बतांएगे जिन्होंने आम लड़कियों से शादी की –

साभार – इंटरनेट

गौतम गंभीर – गौतम गंभीर भारतीय टीम के लिए बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और उनका प्रदर्शन मैदान में काफी अच्छा रहा है। वे अपनी रियल जिंदगी में काफी अच्छी तरीके से जी रहे हैं। आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने नताशा जैन से शादी की थी जो कि एक आम लड़की थी। गौतम गंभीर की नताशा जैन से बचपन से ही दोस्ती थी और बाद में ये दोनों प्यार में पड़ गए। फिर उन्होंने शादी कर ली। नताशा जैन बहुत खूबसूरत हैं और उन्होंने भी BA की डिग्री हासिल कर ली है।

साभार – इंटरनेट

रविंद्र जडेजा – रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज है और उन्होंने 5 फरवरी 2016 में रीवा सोलंकी से शादी की थी। रीवा सोलंकी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया हुआ है। रीवा सोलंकी दिखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं और रविंद्र जडेजा और रीवा की जोड़ी काफी अच्छी दिखती है।

साभार – इंटरनेट

सुरेश रैना – सुरेश रैना भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज है और उन्होंने 3 अप्रैल 2015 को प्रियंका चौधरी से शादी की। प्रियंका चौधरी सुरेश रैना की बचपन की दोस्त थी और उन्होंने अरेंज मैरिज पहले ही कर ली थी। बाद में इन दोनों की शादी रैना की मां ने करवाई। इन दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत दिखती है और प्रियंका चौधरी भी काफी स्टाइलिश और खूबसूरत है।

साभार – इंटरनेट

महेंद्र सिंह धोनी – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सफल सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने साक्षी सिंह से शादी की थी जो कि दिखने में बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं। साक्षी ने पढ़ाई में होटल मैनेजमेंट किया हुआ है। आपको बता दें कि साक्षी की मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से एक होटल में हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे से फोन पर बातचीत करने लगे और यह बातचीत शादी में तब्दील हो गई। दोनों ने 4 जुलाई 2010 को वर्ल्ड कप से 1 साल पहले शादी कर ली और धोनी को लेडी लक का फायदा मिला और उन्होंने भारतीय टीम को विश्व कप जिताया।

 

=>
=>
loading...