Entertainment

प्रियंका ने निक से पहले इन एक्टर्स को किया था डेट, कोई उम्र में 10 साल छोटा तो कोई 15 साल बड़ा

साभार - इंटरनेट

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रिंयका ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा है। इन दिनों प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनस के बीच कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।

साभार – इंटरनेट

हाल में इन दोनों की रोमांटिक डेट की कई फोटोज़ सामने आई थीं। बात करें निक की तो निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हो चुकी हैं लेकिन निक से पहले प्रियंका 5 बार दिल दे चुकी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं देसी गर्ल के 5 अफेयर के बारे में।

साभार – इंटरनेट

जब शाहरुख खान पर आया था प्रियंका का दिल – प्रियंका का दिल शाहरुख खान पर भी आया था। फिल्म ‘डॉन’ के दौरान दोनों करीब आए थे। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। खबरों की मानें तो जब ये बात शाहरुख की वाइफ गौरी को पता चली तो उन्होंने प्रियंका को घर बुलाया और उनसे किंग खान से दूर रहने को कहा।

साभार – इंटरनेट

अक्षय कुमार – प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्में में साथ काम किया है। नौबत यहां तक आ गई थी कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने के लिए मना कर दिया।

साभार – इंटरनेट

हरमन से भी रहा रिश्ता – हरमन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ लव स्टोरी 2050 से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। कुछ मौकों पर इन दोनों को साथ देखे जाने के बाद इन दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई जिसके बाद हरमन के साथ प्रियंका की दूरी बढ़ने लगी।

साभार – इंटरनेट

शाहिद कपूर – प्रियंका और शाहिद ने हमेशा मीडिया में इस बात का खंडन किया कि उनके संबंध एक-दूसरे से को-स्टार से ज्यादा नहीं हैं, लेकिन लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। कॉफी विद करन तक में करण जौहर ने शाहिद के बारे में सवाल किया तो प्रियंका टाल गईं लेकिन अब इनके बीच की तल्खी जगजाहिर है।

साभार – इंटरनेट

गेरार्ड बटलर – प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर के साथ भी जुड़ चुका है। गेरार्ड बटलर जब भारत आए तो प्रियंका से मिलने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे।

=>
=>
loading...