IANS News

हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी

शिमला, 15 जुलाई (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को भी मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। राज्य की सभी प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में सोमवार तक भारी बारिश हो सकती है।

राज्य में धर्मशाला कस्बे में सबसे अधिक 87 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालमपुर में 65 मिमी व मनाली में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य की राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कांगड़ा में भारी बारिश दर्ज की गई।

इसमें कहा गया कि राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी रही। अधिकतम तापमान शनिवार से दो से तीन डिग्री बढ़ा है।

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि सतलज, व्यास व यमुना नदियों व उनकी सहायक नदियों में किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर व सिरमौर जिलों में जलस्तर बढ़ा हुआ है।

=>
=>
loading...