IANS News

मोदी सोमवार को बंगाल के मिदनापुर में रैली को संबोधित करेंगे

कोलकाता, 15 जुलाई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर शहर में एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड में दोपहर बाद होगी। यह प्रधानमंत्री का राज्य का इस साल का पहला दौरा होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने आईएएनएस से कहा, यह एक ऐतिहासिक सभा होने जा रही है। मोदी जी की आगामी यात्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच बहुत उत्साह पैदा किया है।

मोदी अपरान्ह करीब 12.30 बजे मिदनापुर पहुंचेंगे और सीधे रैली स्थल जाएंगे।

केंद्र द्वारा 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने का फैसले का स्वागत करते हुए सिन्हा ने कहा कि इससे देश भर के किसानों को फायदा होगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले महीने पुरुलिया जिले में एक रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी बंगाल में 42 लोकसभा सीटों में से 22 से अधिक पर जीत दर्ज करेगी।

इस बीच भाजपा के नेतृत्व ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह निजी बस संचालकों को सोमवार को होने वाली रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं को साधन नहीं मुहैया कराने की धमकी दे रही है।

=>
=>
loading...