RegionalTop News

VIDEO: ट्रेन की खिड़की से लटककर कर रहा था स्टंट, फिर जो हुआ वो आपकी रूह कंपा देगा

बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का ट्रेन की खिड़की से लटककर स्टंट की असफल कोशिश करता हुआ नज़र आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है ट्रेन की स्पीड काफी तेज है। इस दौरान एक लड़का ट्रेन की खिड़की से लटका हुआ है। वहीँ ट्रेन के गेट पर खड़े होकर एक लड़का उसका वीडियो बना रहा है। तभी कुछ देर बाद वह पटरियों के किनारे औंधे मुंह गिर जाता है।

बता दें कि यह वीडियो विचलित कर देने वाला है। फेसबुक पर दी गई जानकारी मुताबिक स्टंट करने वाले लड़के की उम्र 26 वर्ष बताई गई है। घटना बैंगलोर के आसपास की बताई जा रही है। लड़का गुरुवार को तेज रफ्तार नांदेड़ बैंगलोर एक्सप्रेस की खिड़की से लटककर कथित तौर पर स्टंट कर रहा था।

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा इस बेवकूफाना हरकत पर फूट रहा है साथ ही उन लोगों को लेकर भी रोष देखा जा रहा है जो ट्रेन की चेन खींचने के बजाय वीडियो बनाते रहे। गिरने के बाद लड़के की हालत के बारे में जानकारी नहीं लगी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH