BusinessTop News

अकेले मुकेश अंबानी से हार गया पूरा चीन, हासिल किया ये मुकाम

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्श के अनुसार, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि जैक मा की कुल संपत्ति 44 अरब डॉलर आंकी गई है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ट्रेडिंग 1.7 प्रतिशत बढ़ गई। इस साल अंबानी की संपत्ति में कुल चार अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। अंबानी की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ी भूमिका रिलायंस जियो की मानी जा रही है, जिसे उन्होंने पिछले साल लांच किया था।  उधर, जैक मा के अलीबाबा समूह को इस साल 1.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट के रिलायंस की ओर से अपनी पेट्रोकैमिकल्स क्षमता दोगुनी करने का लाभ मुकेश अंबानी को मिला है। ध्यान रहे कि इस साल मुकेश अंबानी ने अपने समूह के एजीएम में बताया था कि साल 2025 तक रिलायंस दोगुना हो जाएगा। उन्होंने रिलायंस जियो गीगा फाइबर लांच करने का भी एलान किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH