InternationalOdd & Weird

SHOCKING : ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट्स, जो अपने खाने के लिए नहीं बल्कि जाने जाते है अपनी थीम के लिए

साभार - INTERNET

रेस्टोरेंट में खाना किसे नहीं पसंद होता। हर शख्स अपने वीकेंड पर घर की बजाय रेस्टोरेंट में खाना पसंद करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे रेस्टोरेंट से परिचय कराने जा रहे हैं जो अपने खाने की बजाय अपनी थीम के लिए पसंद किए जाते हैं। आइये जानते हैं दुनिया भर के कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में जिसमें खाना बहुत जिगर वाले ही खा पाएंगे।

साभार – INTERNET

यह रेस्टोरेंट तेपई का है, जिसका नाम है डी एस म्यूजिक रेस्टोरेंट। यहां अगर आप जाते हो, तो आपको महिला वेट्रेस नर्स के कपड़ों में खाना परोसती हुई नजर आएंगे।

साभार – INTERNET

मॉस्को में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां काम करने वाले वेट्रेस जुड़वा होते हैं। रेस्टोरेंट की इस खास नमूने को देखने के लिए यहां कस्टमर्स की भीड़ लगी रहती है।

साभार – INTERNET

यह रेस्टोरेंट चीन का है, जिसे जेल के लुक में बनाया गया है। यहां मेहमानों को जेल में बंद करके महिला वेट्रेस पुलिस के लुक में आपको खाना परोसने आएंगे।

साभार – INTERNET

यह रेस्टोरेंट वेस्ट हॉलीवुड में है, जो अंदर से हमेशा अंधेरा रहता है। इसकी खास बात यह है कि इतने अंधेरे में नेत्रहीन वेटर्स द्वारा यहां खाना परोसा जाता है।

साभार – INTERNET

टोक्यो में एक ऐसा अजीब रेस्टोरेंट है, जहां महिलाओं की ड्रेस पहनकर सिर्फ पुरुष वेटर काम करते हैं। यहां जाकर आपको बिल्कुल अलग अनुभव होगा, जो आपने पहले कभी महसूस किया ना हो।

साभार – INTERNET

एरीजोना की इस रेस्टोरेंट में जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप अपने इलाज के लिए किसी हॉस्पिटल में आए हुए हैं। इसको हुबहू हॉस्पिटल का लुक दिया गया है और यहां के वेटर भी आपको डॉक्टरों की कपड़ों में खाना परोसने आएंगे।

साभार – INTERNET

यह अजीब रेस्टोरेंट बैंकॉक में स्थित है। इसकी खास बात यह है कि यहां के वेटर हमेशा अपने सिर में कंडोम की टोपी पहने हुए नजर आते है। कहा जाता है कि वे लोग असुरक्षित शारीरिक संबंध से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा करते हैं।

साभार – INTERNET

इस रेस्टोरेंट को कहते हैं डिनर इन द स्काई। यह बेल्जियम में है और यहां जमीन से 160 फीट ऊंचाई पर बैठकर आप खाना खाएंगे। यहां 22 लोग एक साथ बैठकर खा सकते हैं और उनको क्रेन से ऊपर लिया जाता है।

साभार – INTERNET

दुनिया में टॉयलेट थीम वाले रेस्टोरेंट कई सारे जगहों पर है। लेकिन इनमें से चीन का रेस्टोरेंट सबसे पॉपुलर है। अगर आप इस रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो आपको बैठने के लिए चेयर की जगह टॉयलेट सीट्स मिलेंगे।

=>
=>
loading...