Odd & WeirdRegional

रातों-रात चमकी केरल के शख्स की किस्मत, 13 करोड़ रु की लगी लॉटरी

नई दिल्ली। केरल के रहने वाले एक शख्स का सितारा रातों-रात ऐसा बुलंद हुआ कि वह एक ही झटके में 13 करोड़ रु का मालिक बन गया। उस शख्स ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि रातों-रात उसकी किस्मत ऐसा चमक सकती है।

दरअसल, तोजो मैथ्यू यूएई से अपना नौकरी छोड़ भारत आ रहे थे और इस दौरान उन्होंने अबू धाबी एयरपोर्ट से लॉटरी का एक टिकट खरीदा था और उसी लॉटरी के जरिए सात मिलियन दिरहम यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 13 करोड़ 10 लाख 45 हजार 144 रुपये जीत गए।

तोजो मैथ्यू ने लॉटरी का एक टिकट खरीदा था, जिसका नंबर 075171 था। तोजो, अबू धाबी में बतौर सिविल सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे और उन्होंने हाल ही में नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने 24 जून को भारत आने से पहले अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक टिकट खरीदा। तोजो के 18 दोस्तों ने पैसे जुटाकर उनके नाम पर लॉटरी टिकट खरीदा था।

बता दें कि तोजो 7 मिलियन दिरहम जीते हैं। भारतीय मुद्रा के हिसाब से ये रकम करीब 13 करोड़ 10 लाख 45 हजार 144 रु हुई। इससे पहले दुबई में एक भारतीय शख्स जो पेशे से ड्राइवर थे उन्होंने अप्रैल में अबू धाबी में लॉटरी के जरिए 12 मिलियन दिरहम जीते थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH