EntertainmentNationalTop News

रेसलिंग शो में राखी सावंत ने मचाया धमाल, सपना के आते ही भीड़ हुई बेकाबू

द ग्रेट खली रेसलिंग शो में देसी- विदेशी पहलवानों के बीच पहुची बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और हरियाणा की सुपर डांसर सपना चौधरी, जिन्होंने मच पर खूब धमाल मचाया। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में राखी सावंत की जबरदस्त प्रस्तुति के बाद अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग शो का आरंभ हो गया। बारिश के चलते मैदान में शुरुआती समय में बहुत कम लोग मौजूद थे लेकिन देखते ही देखते पूरा मैदान लोगों से खाचा- खच भर गया।

मैदान में लोग राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। उधर, भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, प्रशासन की ओर से मैदान में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जैसे ही लोगों को द ग्रेट खली मैदान में रिंग का चक्कर काटते दिखे, लोगों ने उनका अभिवादन किया।

करीब साढ़े छह बजे राखी सावंत ने जैसे ही कदम रखा पूरा पड्डल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खासकर युवा उनको देखकर उत्साहित नजर आए। राखी के आकर्षक पहरावे ने सभी को उन तक पहुंचने के लिए विवश कर दिया। इस बीच रिंग के पास सैकड़ों युवा राखी से मिलने को उतावले हो गए। इसी बीच राखी ने भी खूब जलबे बिखेर कर युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। राखी ने अल्लाह दुहाई है, लैला मैं लैला, मेरे रश्के कमर, इन दमदार गानों पर जबरदस्त डांस किया।

रेसलिंग शो का प्रमुख आकर्षण करोड़ों दिलों में राज करने वाली प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी रहीं। सपना की एंट्री जैसे ही स्टेज पर हुई, भीड़ बेकाबू हो गई। इसमें सबसे अधिक युवाओं को बेकाबू होते हुए देखा गया। सपना के फैन रिंग के चारों ओर इकट्ठा हो गए और सेल्फी लेने की इच्छा भी जाहिर करने लगे।  इस बीच पुलिस ने जिम्मा संभालते हुए बड़ी मशक्कत से युवाओं को रोका और स्थिति को नियंत्रण में किया। सपना ने डांस का तड़का तेरी अख्यों का काजल, बदली बदली लागे, तू चीज लाजवाब, तेरी लत लग जागी आदि गानों पर खूब ठुमके लगाकर दर्शकों पर जादू चलाया।

 

 

=>
=>
loading...