Regional

भारी बारिश के कारण अंधेरी में रेलवे फुुट ओवरब्रिज गिरा, 2 लोग घायल

रेलवे फुुट ओवरब्रिज

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। शहर के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे फुट ओवरब्रिज गिर गया है। हादसे में अब तक दो लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं दूसरी तरफ इसके चलते अंधेरी, विरार और चर्चगेट के बीच लोकल सेवा ठप्प हो गई है।

मुंबई

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 7.30 हुआ है जिसके बाद रेल यातायात रोक दिया गया है।

हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और बीएमसी की टीमें पहुंच गईं हैं। कहा जा रहा है कि यातायात फिर से चालू करने में 4-5 घंटे लग जाएंगे।

रिपोर्ट- आझाद कुमार

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique