IANS News

भारत ने ओलम्पिक दिवस की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)| भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने शनिवार को ओलम्पिक दिवस की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। इसकी शुरुआत 1948 से हुई थी। इस मौके पर आईओए ने अपनी सदस्य ईकाइयों और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ (आईओसी) की मदद से लोगों को एकजुट किया।

ओलम्पिक दिवस एक वार्षिक वैश्विक समारोह है जो ओलंपिज्म (ओलम्पिक एकता) के जोश का जश्न मनाता है और दुनिया भर के लोगों को खेल के आनंद को खोजने एवं उसका अनुभव करने के लिए प्रेरित करता है।

इस साल की थीम ‘यूनाइटेड बाय स्पोर्ट’ का लक्ष्य उम्र, लिंग, धर्म और राष्ट्रीयता से परे खेल की ताकत को एक करने पर प्रकाश डालना है।

इस मौके पर आईओए के महासचिन राजीव मेहता ने कहा, ओलंपिज्म सिर्फ चार साल में एक बार होने वाले ओलम्पिक खेलों के जरिए दुनिया भर को नहीं जोड़ता है बल्कि यह लोगों को एक शांत संसार बनाने के लिए एकजुट करता है। आईओसी का उद्देश्य सभी भारतीयों तक पहुंचना है ताकि आने वाले वर्षो में जनता की व्यापक भागीदारी वाले खेल कार्यक्रमों, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रोग्राम्स के माध्यम से ओलंपिज्म की वैल्यूज को प्रसारित किया जा सके।

इस अवसर पर आइओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, ओलंपिक एथलीट पूरी दुनिया को दिखाते हैं कि एक-दूसरे से मुकाबला करना संभव है, साथ ही इसी समय एक ही छत के नीचे शांतिपूर्वक साथ रहना भी संभव है। वे खेल में प्रतिद्वंदी हैं पर जीत और हार में एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। इसलिए एथलीट हमारे आदशरें एवं एवं मूल्यों के लिए हमारे सबसे अच्छे एम्बेसेडर्स हैं। उनकी मिसाल दी जाती है। हमारी नाजुक दुनिया को दोस्ती एवं सहनशीलता के ऐसे प्रतीकों की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।”

=>
=>
loading...