IANS News

सऊदी की सड़कों पर रविवार से महिलाएं चलाएंगी गाड़ियां

रियाद, 23 जून (आईएएनएस)| सऊदी अरब में रविवार से महिलाएं सड़कों पर खुद गाड़ी चलाने में सक्षम हो जाएंगी और इसी के साथ यह देश महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन जाएगा। देश के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक दिन रहने वाला है, क्योंकि 60 से अधिक वर्षो से महिलाएं यात्री सीट पर ही बैठा करती थीं। खाड़ी देश में 1.51 करोड़ महिलाएं पहली बार सड़कों पर गाड़ी लेकर उतरने में सक्षम हो सकेंगी।

सऊदी अरब ने सितंबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। यह फैसला क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम का हिस्सा है, ताकि अर्थव्यवस्था को तेल से अलग कर सऊदी समाज को खोला जा सके।

जेद्दाह की एक महिला हम्सा अल-सोनोसी ने कहा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपनी जिंदगी में इस दिन को देख पाउंगी। जेद्दाह महिलाओं को लाइसेंस देने वाला देश का दूसरा शहर है।

उन्होंने कहा, लोग इस दिन के लिए विदेशों से वापस आ रहे हैं। यह ऐतिहासिक है।

=>
=>
loading...