NationalTop News

ये हैं देश के वो चार राज्य, जिसने दिए हैं सबसे ज्यादा सैनिक

नई दिल्ली। भारतीय सेना की बहादुरी के चर्चे पूरे विश्व में होता है। हमारी भारतीय सेना के जवान काफी अनुशासित और बहादुर हैं। लेकिन आपको पता है कि हमारी सेना में सबसे ज्यादा जवान अमूमन किस किस स्टेट से आते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन से वो स्टेट हैं जिसने सेना को सबसे ज्यादा जवान दिए हैं। यकीन मानिए जानकार आप गर्व से चौड़े हो जाएंगे।

बिहार:  बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है।

हरियाणा:  हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है, जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। यह भारत का दूसरा ऐसा राज्य है, जहाँ से भारतीय सेनाओ में सबसे ज्यादा भर्तियाँ होती है।

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण 1 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है, और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ,वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद, तथा आजमगढ़ प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण राज्य है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो, ये आपके के लिए अत्यंत गर्व की बात है, क्यूंकि भारतीय सेनाओं में सबसे ज्यादा भर्तियाँ उत्तर प्रदेश से ही होती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH